तहसील की सभी गौशालाओं में व्यवस्था सही रखें- विनय कुमार मौर्य

कालपी (जालौन)। नगर तथा कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में गौशालाओं को सही व्यवस्था रखने के उद्देश्य से उपजिला अधिकारी की अध्यक्षता में तथा गौशाला के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में बैठक तहसील कार्यालय में आयोजित की गई।
शुक्रवार के दिन तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि इस समय बरसात बराबर हो रही है तो वर्षा में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अपनी अपनी गौशालाओं को व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मेरे निरीक्षण के दौरान कई गौशालाओं में कीचड़ युक्त गौशालाएं मिलती हैं जिससे गोवंश कीचड़ में रहते हैं गौशाला के सभी संचालक अपनी-अपनी गौशालाओं में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए उन्होंने मौजूद लोगों से स्पष्ट शब्दों मे कहा कि गौशालाओं में किसी भी संचालक ने अनदेखी की तो मैं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा यदि निरीक्षण के दौरान गंदगी या कीचड़ किसी गौशाला में पाया गया ऐसे संचालक के खिलाफ कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा प्रत्येक गोवंश के खाने में हरा चारा का प्रयोग अवश्य करें साथ में साफ सुथरा हौज में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें बैठक में मौजूद पालिक कालपी आर आई अजीत सिंह यादव पशु चिकित्सा अधिकारी कदौरा डॉ शरद यादव एडियो पंचायत देवेंद्र सिंह एडियो प्रवीण रत्नम एडीओ कोऑपरेटिव द्वारका प्रसाद गुप्ता नगर पंचायत कदौरा लिपिक भारत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें