कानपुर देहात। तहसीलदार अकबरपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि स्टाम्प देय के बकायेदार क्षितिज धवन पुत्र ए.के. धवन, निवासी 120/3 लाजपत नगर, कानपुर नगर के विरुद्ध ग्राम फतेहपुर रोशनाई, परगना अकबरपुर स्थित भूमि से संबंधित ₹23,90,330 की बकाया धनराशि एवं ब्याज की वसूली हेतु वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
बकायेदार द्वारा अब तक ₹8,00,000 जमा किए जा चुके हैं, जबकि ₹15,90,330 तथा देय ब्याज की धनराशि शेष है। शेष बकाया जमा न किए जाने के कारण ग्राम फतेहपुर रोशनाई स्थित भूमि, खाता संख्या 0043, गाटा संख्या 239, रकबा 0.7750 हेक्टेयर की नीलामी की कार्रवाई निर्धारित की गई है।
उक्त भूमि की नीलामी दिनांक 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे तहसील मुख्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार, गजनेर को नीलामी अधिकारी नामित किया गया है।
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की जानकारी कार्यालय तहसीलदार, अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात से प्राप्त की जा सकती है।









