महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम व विकास खण्ड रसूलाबाद में द्वितीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में व जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसूलाबाद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 07 नवजात बालिकाओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे बालिकाओें की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गयी। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित राहगीर योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई साथ ही जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया गया साथ ही मु0 कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के आवेदन कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।
विकास खण्ड रसूलाबाद के सभागार में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने केन्द्रों में शपथ दिलाने हेतु प्रेरित किया गया, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बच्चों के सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में बताया गया जिला प्रोबेशन कार्यालय से जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुये पम्पलेट्स पोस्टर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी रसूलाबाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रसूलाबाद, सदस्य बाल कल्याण समिति,प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, सेंटर मैनेजर,जेण्डर स्पेशलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, आगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुयें, महिला व पुरूष आदि लोग उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें