कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई को नाबालिग के परिजनों ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद करने के बाद उसके बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 7 अगस्त को ग्राम दशहरा क्षेत्र में पंचायत भवन के सामने से आरोपी अंश सिंह को गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।












