हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सामूहिक राष्ट्रगीत गायन एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

 

राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कानपुर देहात। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज इको पार्क, माती में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
इसके उपरांत इको पार्क, माती से कलेक्ट्रेट तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण ने नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को अपने दैनिक आचरण में आत्मसात करे।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अभियान के अंतर्गत अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सम्मान व्यक्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष, जिला युवा अधिकारी माय भारत कानपुर देहात प्रिया तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, युवा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें