रनियां लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; नकदी, जेवर और हथियार बरामद

कानपुर देहात। रनियां थाना पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 26 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार 29/30 जुलाई की रात रनियां कस्बे में एक घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान नारी खेत नहर पुल, किशरवल रोड के पास से आस मोहम्मद उर्फ आलू, राजू शाह उर्फ लहीक और कयूम अली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले रनियां स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने पहुंचे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पास के एक मकान में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की और नकदी, जेवर व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अमजद नामक एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें