कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 5 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे भाजपा पार्टी कार्यालय माती किया जाएगा। कार्यशाला में आगामी तिरंगा यात्रा और संत शिरोमणि गुरु रविदास स्वामी जी की 650वीं जयंती पर होने वाली यात्रा की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रेणुका सचान करेंगी।
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि कार्यशाला में दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए मंडलवार जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। तिरंगा यात्रा को घर-घर तक पहुंचाकर देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। वहीं संत रविदास जी की यात्रा के माध्यम से “समरसता संकल्प” और “गुरु-शिष्य परंपरा” को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन दोनों अभियानों को मिशन मोड में लेकर गांव-गांव, बूथ-बूथ तक जाएंगे। आज तैयारी बैठक में महामंत्री बबलू शुक्ला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी सौरभ मिश्रा केपी सिंह अंशु तिवारी पूनम आर्य मीनू तिवारी विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे ।












