कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड अकबरपुर के सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बच्चों को सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में बताया गया साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 के अंतर्गत बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न और यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए ग्राम सभा स्तर पर गठित ग्राम बाल संरक्षण समिति के माध्यम से समस्त ग्राम सभाओं के परिवारांे को जागरूक किया जाना है। जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ्ऱाओ योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुये महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारें में जागरूकता बढाने एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुये मु0 कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के आवेदन कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाकों में वॉल पेंटिंग पोस्टर बैनर पंपलेट होल्डिंग आदि दर्शाने के संबंध में बताया गया। इस संबंध में जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन पर उनको 1098,181, 112 जैसे टोल फ्री नंबर के बारे में जागरूक किया गया तथा ग्राम स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम आयोजन हेतु समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पम्पलेट्स वितरित किये गये। इस मौके पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला समन्वयक, जेण्डर स्पेशलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, आगनवाड़ी कार्यकत्री आदि लोग उपस्थिति रहे।












