कानपुर देहात में परिवार जागृति केंद्रों पर 7 परिवारों का हुआ सफल समझौता

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में  जिले के सभी सर्किल स्तर पर संचालित “परिवार जागृति” विकेन्द्रित परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष, संवेदनशील और धैर्यपूर्ण काउंसलिंग कर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया गया।
सर्किल अकबरपुर (पुलिस लाइन), रसूलाबाद (थाना शिवली), डेरापुर (थाना डेरापुर), भोगनीपुर (थाना भोगनीपुर) और सिकंदरा (थाना सिकंदरा) में आयोजित केंद्रों पर प्रशिक्षित महिला परामर्शदाताओं, महिला सुरक्षा दल और संबंधित पुलिस अधिकारियों ने पारिवारिक विवादों की सुनवाई की तथा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के दौरान सर्किल अकबरपुर में 5, रसूलाबाद में 1 और भोगनीपुर में 1 परिवार के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 7 परिवारों को दोबारा एक सूत्र में जोड़ते हुए उनके विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष मामलों में प्रभावी काउंसलिंग के बाद अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार “परिवार जागृति” परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण कर परिवारों में संवाद, विश्वास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें