कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 299 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









