कानपुर देहात। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने जिले के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में लगाए गए इन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्ग, डायवर्जन, प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने का रास्ता और यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाना है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे साइनेज बोर्डों पर अंकित निर्देशों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।









