गुमशुदा बालक की खोजबीन हेतु सहयोग की अपील

कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीधी (मध्य प्रदेश) द्वारा 11 वर्षीय गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की खोजबीन हेतु सहयोग मांगा गया है। बालक दिनांक 20 मई 2026 से लापता है, जिसकी गुमशुदगी थाना कमर्जी, जनपद सीधी में दर्ज है।
प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें, ताकि बालक की शीघ्र खोजबीन कर उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें