रॉयल एनफील्ड डीलरशिप का निरीक्षण

कानपुर देहात। परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद स्थित रॉयल एनफील्ड डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वाहनों में लगाए जाने वाले साइलेंसरों की गहन जांच की गई। जांच में किसी भी प्रकार का मॉडिफाइड (संशोधित) साइलेंसर नहीं पाया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने डीलरशिप संचालक को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री, फिटिंग अथवा उसे किसी भी रूप में बढ़ावा न दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण आमजन की सुविधा एवं शांति के लिए गंभीर समस्या है। जनपद में ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें