भीमसेनी हनुमान मंदिर कालपी धाम में श्रद्धा एवं भक्त के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

कालपी (जालौन) यमुना के पावन तट पर स्थित भीमसेनी हनुमान मंदिर कालपी धाम में परम पूज्य राम श्याम महाराज के पावन सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर दूर-दूर से महाराज के शिष्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ जिसके पश्चात परम पूज्य राम श्याम महाराज ने अपने प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु महिमा, धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश दिया इसके बाद भक्तों ने विधि-विधान से अपने पूज्य गुरुदेव का पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम के अंत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन सम्पन्न हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भंडारे का लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत श्रद्धालु गुरुदेव का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने घरों को प्रस्थान कर गए गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर भीमसेनी हनुमान मंदिर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें