अकबरपुर में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दर्ज मुकदमे को लेकर डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन

अकबरपुर/कानपुर देहात। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 29 जुलाई को अकबरपुर में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुकदमे को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्दोष लोगों के नाम हटाने की मांग की गई ज्ञापन में कहा गया कि सम्मेलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से आयोजित हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसके बावजूद कार्यक्रम के आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराना राजनीतिक दबाव की कार्रवाई प्रतीत होती है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुकदमे में ऐसे लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं जिनका घटना से कोई संबंध नहीं है बसपा नेताओं ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में कोई व्यक्ति निर्दोष पाया जाता है तो उसका नाम तत्काल मुकदमे से हटाया जाए। साथ ही भविष्य में लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में अनावश्यक प्रशासनिक कार्रवाई से बचने की भी अपील की गई ज्ञापन सौंपने के दौरान बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि न्यायपूर्ण निर्णय से आम जनता का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा इस मौके पर जितेंद्र संखवार मुख्य मंडल प्रभारी , जिलाध्यक्ष जवाहर संखवार , प्रभारी / प्रत्याशी जितेंद्र विधानसभा अकबरपुर रनिया सिंह गुड्डन,अजय कुमार मंडल प्रभारी, रामस्वरूप अटल जिला सचिव , अभिषेक मिश्रा कोषाध्यक्ष, रामदुलारे कमल जिला महासचिव, ज्ञानचंद संखवार विधानसभा प्रभारी, बउआ त्रिवेदी जिला पंचायत सदस्य, आरपी गौतम जिला कार्यसमिति सदस्य , आशुतोष गौतम , तौफ़ीक़ कुरैशी, शिव गुर्जर विधानसभा अध्यक्ष , शिववीर सिंह, शैलेंद्र बौद्ध , गौरव बाबू संखवार, शिवपाल, गुलाब सिंह, रामशरण गौतम, रामशंकर कमल, नागेश शर्मा , रविप्रकाश अधिवक्ता आदि लोग उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें