कालपी (जालौन)। बुधवार को सुबह महिला की मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पति ने कोतवाली कालपी में हमलावर दंपति एवं पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगायी।
ग्राम छौक निवासी शैलेंद्र कुमार अहिरवार ने कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि नाली में अवैध रूप से पानी बहने की घटना को लेकर गांव के निवासी कामता एवं उसकी पत्नी सरोज एवं पुत्री मिनी आशियासा समेत लोगों ने मेरी पत्नी शिव कुमारी को गाली गलौज कर लाठी डंडों से सिर फोड़ कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के मैं बचाने पहुंचा तो मुझको भी मारपीट की हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना को प्रभारी निरीक्षक ने संज्ञान में लेकर तत्काल घायल महिला की महिला पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









