कालपी पुलिस टीम ने झगड़ा कर रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान

कालपी (जालौन) रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने रामगंज निवासी शिवम यादव पुत्र बल्लू तरीबुल्दा निवासी गण शरद पुत्र पप्पू सुबेद्र पुत्र अनंत राम बाल सिंह पुत्र फूल सिंह समेत चारों लोग पड़ोसी से झगड़ा कर रहे थे तभी चौकी प्रभारी ने उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम मदारपुर निवासी बाबू पुत्र कैलाश राजघाट निवासी सद्दाम पुत्र भगवान दीन समेत दोनों अपने-अपने पड़ोसी से गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने 6 अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें