कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर शिवा कुशवाहा निवासी नहरीबरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 28 जुलाई को शेखूपुर तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।









