कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 228 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












