कालपी (जालौन) नवागंतुक उप निरीक्षक ने कहा कि जो मुझे सर्किल मिलेगा सर्किल में जनता की सेवा में सदैव अग्रसर रहूंगा इतना भी नहीं अपराधी अपराध छोड़कर अपना जीवन घर में बैठकर बिताएं या तो दूसरे जगह पलायन कर जाएं इसी में उनकी भलाई है यदि कोई भी व्यक्ति सर्किल में अपराध करता हुआ पाया गया तो ऐसे व्यक्ति को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा कानून के तहत जेल भेजने में पहली प्राथमिकता होगी।
रविवार के दिन कोतवाली कालपी में नवागंतुक उप निरीक्षक सतीश चंद्र ने कोतवाली में आमद करने उपरांत पत्रकार को एक भेंट में अवगत कराया कि मैं जनपद मैनपुरी करहल का मूल निवासी हूं फरवरी वर्ष 1995 में पुलिस जवान में भर्ती होकर जनता की सेवा करने का एक अवसर प्राप्त हुआ था तभी से मैं जनपद इटावा शाहजहांपुर तथा औरैया विभिन्न थानों में रहकर जनता की सेवा समर्पित रहा हूं वही 2025 दिसंबर में उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति हुई थी वहां से जनपद झांसी झांसी से जनपद जालौन पुलिस लाइन में आकर आमद कराई पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने मेरा तबादला कोतवाली कालपी उप निरीक्षक के पद पर जिस उम्मीद से उन्होंने मेरी तैनाती की है उस उम्मीद से मैं फरियादियों की सेवा करने में तत्पर रहूंगा साथ में जनता सुरक्षा का कवच सदैव बनाए रखने में अग्रसर रहूंगा इतना भी नहीं प्रभारी निरीक्षक एवं शीर्ष अधिकारियों के दिशा निर्देश में सदैव कार्यों को सत प्रतिशत पूरा कर अपनी जिम्मेदारी में खरा उतरूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












