फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को अधिकारी प्राची पांडे ने सूचित किया है कि उर्वरक विक्रेताओं की पी.ओ.एस. मशीनों में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु विजनटेक कंपनी का इंजीनियर दिनांक 27 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, विकास भवन माती, कक्ष संख्या-211 में उपस्थित रहेगा।
जिन उर्वरक विक्रेताओं की पी.ओ.एस. मशीन में तकनीकी खराबी, बैटरी संबंधी समस्या अथवा अन्य कोई संचालन संबंधी दिक्कत हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मशीन की जांच एवं मरम्मत करा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी संबंधित उर्वरक विक्रेताओं से समय से उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उर्वरक वितरण कार्य निर्बाध एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें