मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश

कानपुर देहात – जिलाधिकारी  कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक कलेक्टेªट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा योजना के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अजनपुर-रसूलाबाद, मिंडा कुआं, रूरा-अकबरपुर से माती तक प्रस्तावित नवीन बस संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण, मार्ग निर्धारण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, रोडवेज एआरएम मोहम्मद अशफाक, परिवहन अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें