लड़की की शादी के लिए मई माह में खरीदी थी मोटरसाइकिल
कुठौंद जालौन। विकासखंड कुठौंद के अंतर्गत ग्राम निजामपुर निवासी गंगा प्रसाद पुत्र रामकिशुन के मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर जो की माह मई 2026 में लड़की की शादी में देने के लिए खरीदी थी। इसके साथ-साथ गैस सिलेंडर चारपाई तथा ओढ़ने पहनने के कपड़े एवं घर की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। गंगा प्रसाद मजदूरी करके अपने घर गृहस्थी का सामान तथा परिवार का भरण पोषण करता है। इसलिए इस गरीब परिवार की शासन व प्रशासन से गुहार है कि दैवी आपदा कोष से कुछ राहत प्रदान कराई जाए ताकि इस गरीब परिवार को भरण पोषण के लिए सहयोग मिल सके।











