कालपी (जालौन) बीते दिन एक मोहल्ले में युवक को महिला से झगड़ा करना महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रही थी वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने कागजीपुरा निवासी सुरेश पुत्र सिद्धा मोहल्ले की पूजा पत्नी बृजेश से गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










