कानपुर देहात। जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे पं० त्रिपुरी नारायण इंटर कॉलेज, मंगलपुर, कानपुर देहात में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट के उपरांत उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में काउंसलर रामजी, राष्ट्रीय सिविल अकादमी, काकादेव, कानपुर नगर द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों तथा स्वरोजगार संबंधी संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पं० त्रिपुरी नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार तथा समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं शिखा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनन्द पाण्डेय एवं अन्य अध्यापकों का भी सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवा पेशेवर अनुज यादव, वरिष्ठ सहायक राम किशोर एवं कनिष्ठ सहायक पुनीत ऋषु उपस्थित रहे।
जिला सेवायोजन विभाग द्वारा बताया गया कि युवाओं को सही समय पर उचित कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे वे अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।









