जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 22 जुलाई को

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, कानपुर देहात में किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता एवं अनुभव के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में द इंडिया थर्मिट कंपनी लिमिटेड, ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर लिमिटेड तथा पीजी टेक्नोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
रोजगार मेले में ऑफिस असिस्टेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फिटर, टर्नर, वेल्डर तथा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक स्तर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 13,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय अथवा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जनपद के अधिकाधिक बेरोजगार युवक रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें