कानपुर देहात। जिला न्यायालय माती के स्थापना दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने किया।
इस दौरान अपर जिला जज प्रथम रजत सिन्हा, अपर जिला जज द्वितीय प्रभानाथ त्रिपाठी, अपर जिला जज तृतीय पूनम श्रीवास्तव, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम हिमांशु कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बार संघ के अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी तथा वन विभाग के रेंजर यादवेन्द्र अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।









