सदलपुर के कसोलर गांव में बच्चों को स्टेशनरी किट मिली दीक्षा यादव ने एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के तहत बांटी

कानपुर देहात – कानपुर देहात के सदलपुर ब्लाक क्षेत्र के कसोलर मे बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई यह वितरण एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीक्षा यादव द्वारा किया गया इस अवसर पर दीक्षा यादव ने बच्चों के अभिवावकों और ग्रामवासियों से मुलाकात की उन्होंने बताया की इन किटों का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को साझा किया इन समस्याओं मे मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई मुद्दे शामिल थे जिनके सामाधान की प्रतीक्षा है दीक्षा यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और उनके सामाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा कि उनका काय सिकंदरा विधानसभा के हर परिवार की शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए समर्पित रहेगा

 

 

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें