कानपुर – पी. रोड स्थित रामबाग पार्क (टूटी मस्जिद के पास) कानपुर क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित स्कूल में आज ‘धर्म प्रसार जनकल्याण समिति’ द्वारा विशेष भोजन (पूरी-सब्जी) एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि इस स्कूल का संचालन पिछले कई वर्षों से संस्था द्वारा ही किया जा रहा है, जहाँ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान:
जैसे ही बच्चों को गरमा-गरम भोजन और मिष्ठान परोसा गया, मासूम बच्चों की आँखों में खुशी और कृतज्ञता की अनोखी चमक तैर उठी। बच्चों की यही निश्छल मुस्कान आयोजन की सबसे बड़ी सफलता बनी।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और बेहतर जीवन का समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत मुहिम में सहयोग की अपील भी की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘भारतीय रक्षक पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, कानपुर जिला अध्यक्ष अनुज पांडे एवं अनुराग आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल की शिक्षिका नैंसी वर्मा एवं सह-शिक्षिका एवं कृष्णा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर व्यवस्था संभाली और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की खुले दिल से सराहना की। अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया













