कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं का अवलोकन किया और निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।













