कालपी (जालौन) उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर स्थानीय भाजपा के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शुक्रवार के दिन पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का अमला जैसे ही दुर्गा मंदिर हाईवे चौराहे में आया उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी सर्राफा मंडल नगर अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी समेत दोनों के नेतृत्व में साथियों की मौजूदगी में माल्यार्पण कर स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत लेने के बाद उनके दुख दर्द को जाना इसके उपरांत उनका काफिला उरई में हो रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए कूचकर गया स्वागत करने वालों में अशोक बाजपेई सभासद सुनील पटवा मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा पूर्व सभासद राकेश पुरवार पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष संजय सविता मंडल महामंत्री धर्मेंद्र पाल उदय प्रताप सिंह मुन्ना चौधरी रामाश्रय सोनी सभासद अंबरीश अग्रवाल नगर मंत्री निकुल वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













