12 जुलाई को कानपुर देहात के सभी विद्यालयों में आयोजित होगा वृक्षारोपण महाअभियान

 

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण महाअभियान-2026 आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृज भूषण चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करे तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे अभियान का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों से शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए वृक्षारोपण महाअभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें