बैंक कर्मचारी बन साइबर ठगी, गजनेर पुलिस ने पीड़ित के ₹26 हजार लौटाए

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले जयबहादुर सिंह के साथ बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से 26 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गजनेर थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पूरी 26 हजार रुपये की राशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, यह ठगी 19 नवंबर 2024 को हुई थी। जांच के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस कराई। पुलिस की इस कार्रवाई पर शिकायतकर्ता ने गजनेर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं, मोबाइल फोन खोने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल या संचार साथी ऐप का उपयोग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें