सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का राघव अग्निहोत्री ने किया स्वागत, संगठन मजबूती और बूथ स्तर पर तैयारियों पर हुई चर्चा

 

पुखरायां, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार  को लखनऊ से हमीरपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पुखरायां पहुंचने पर सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने अपने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर राघव अग्निहोत्री एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश संगठन की ओर से आने वाले समय में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटें और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी और पार्टी का प्रत्याशी जीतकर लखनऊ पहुंचेगा।

राघव अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें