वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा की जा रही निःशुल्क पौध आपूर्ति

 

कानपुर देहात में वन विभाग की पौधशालाओं से विभिन्न विभागों द्वारा उनकी मांग के अनुरूप पौध आपूर्ति की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात बताया गया कि प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात में दिनांक 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत वन विभाग के साथ अन्य 26 विभागों द्वारा पौधरोपण कराया जा रहा है। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुये जन-जन तक वृक्षारोपण कार्यक्रम को उत्सव की भॉति आयोजित कराये जाने हेतु एक पेड़ माँ के नाम अवश्य रोपित किया जाये।
जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत 5 हजार से अधिक स्थलों पर 50.38 लाख पौधरोपण कराया जाना है। जिसके सभी विभागों द्वारा चिन्हित किये गये स्थलों पर पौधरोपण हेतु पौधों का ढुलान पौधशालाओं से कर रहे है। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जन सामान्य से अपील है कि अपने घरों के आस-आस खाली पड़ी रिक्त भूमि पर पौधरोपण अवश्य करें। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।

(प्रोमिला)
प्रभागीय वनाधिकारी
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें