विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

 

कानपुर देहात। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर देहात ने बताया कि 03 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सेवायोजकों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवायोजकों, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व, नवीन अनुसंधान एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण के सृजन, दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने वाले जनपद, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, दिव्यांगजनों के अनुकूल वेबसाइट तथा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कुल 12 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in⁠ से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18001801995 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक अभिलेखों सहित 02 प्रतियों में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में 15 जुलाई, 2026 तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन करने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें