कानपुर देहात में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते रहे।














