कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। भोगनीपुर पुलिस ने पॉक्सो, गोवध निवारण अधिनियम और अन्य मामलों में तीन वांछित अभियुक्तों को दबोचा। वहीं डेरापुर और रसूलाबाद पुलिस ने भी एक-एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूरा, गजनेर, सट्टी, मंगलपुर और शिवली थाना पुलिस ने कुल 19 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की।














