जिलाधिकारी के निर्देशन में नंदपुर गौशाला का संयुक्त निरीक्षण

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में  नंदपुर गांव स्थित गौशाला का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी डेरापुर नीरज गौतम, खंड विकास अधिकारी डेरापुर एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (DYCVO), डेरापुर द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध पाया गया। गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण एवं वैक्सीनेशन मानक के अनुरूप तथा आवश्यकता के अनुसार कराया जाना पाया गया। साथ ही गौशाला परिसर में जलभराव की कोई समस्या नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा गौशाला में गौवंश के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को गौवंश की समुचित देखभाल एवं गौशाला की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें