उरई। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जालौन की टीम द्वारा तहसील जालौन में उपजिलाधिकारी जालौन के निर्देशन में एवं नायब तहसीलदार जालौन की उपस्थिति में जालौन में पुराना बस स्टैण्ड ज्वालागंज जालौन के पीछे स्थित रमेश चन्द्र विश्नोई के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का 01 नमूना, मो० हलीम के परिसर से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का 01 नमूना एवं लौना रोड़ जालौन पर स्थित रामकेश के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल 01 नमूना संग्रहित किया गया। इस तरह 03 नमूनें संग्रहित कर जाॅच हेतु सम्बन्धित प्रयोगशाला प्रेंषित किये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों को शुद्व एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
अभियान दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव एवं सुनील कुमार शामिल रहें।











