माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों कार्मियों को कैशलेस चिकित्सा योजना का मिलेगा लाभ

 

कालपी (जालौन) माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुडे शिक्षक तथा अन्य कर्मियों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिलेगा। बुधवार को एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 20 कार्मिकों को कार्ड भी वितरित किये गए। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी में में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया गया जिसका सीधा प्रसारण कालपी तहसील के सभागर में प्रसारित किया गया। प्रदेश सरकार ने फरवरी माह में ही माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षक, अनुदेशक तथा मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एंव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों मे‌ कार्यरत वार्डन पूर्णकालिक तथा अंशकालिक शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत काम करने वाले रसोईया तथा उनके आश्रित सदस्यों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुबिधा का लाभ देने का फैसला किया था अब इस योजना को लागू कर दिया गया है जिसके चलते वुधवार को तहसील सभागार में एस डी एम अमित शेखर,तहसीलदार अभिनव तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी , एम एल सी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी कालपी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों को इस योजना का लाभ बताते हुए एस डी एम ने कहा कि यह योजना शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए संजीवनी से कम नहीं है उन्हें इसका लाभ विपरीत परिस्थितियों में मिलेगा। तो खण्ड शिक्षा अधिकारी ने भी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने और अपनो के इलाज के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है शासन ने आज से इस योजना को लागू कर दिया है। इस दौरान 20 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से कैशलेस कार्ड भी दिए गए। इस मौके पर बडी संख्या में शिक्षक और विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें