सरकारी कार्यालयों की रद्दी बिक्री के लिए टेंडर आमंत्रित, 13 जुलाई तक होंगे आवेदन

उरई। प्रभारी अधिकारी(नजारत) ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में निविदा स्वीकृत होने की तिथि से एक वर्ष (31.03.2027 तक) के लिए समस्त सरकारी कार्यालयों में निकली रद्दी के विक्रय रेट निर्धारण हेतु निविदा (टेण्डर) आमंत्रित किये जाते है। निविदा (टेण्डर) निर्धारत मूल्य 200 /- रुपये नकद जमा कर किसी भी कार्य दिवस में दिनांक-13.07.2026 को अपरान्ह 01.00 बजे तक नाजिर सदर कलैक्ट्रेट उरई से प्राप्त किये जा सकते है एवं निविदा (टेण्डर) दिनांक-13.07.2026 को अपरान्ह 03.00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में जमा किये जा सकते है एवं दिनांक-13.07.2026 को ही अपरान्ह 04.00 बजे प्रभारी अधिकारी नजारत के कार्यालय में टेण्डर खोले जाएगें।टेण्डर में दी गई शर्तों के अनुसार 2000 /- रुपये की धरोहर राशि नकद जमा कर रसीद अथवा राष्ट्रीय बचत पत्र के रुप में निविदा के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। टेण्डर से सम्बन्धित समस्त प्रकार की जानकारी किसी भी कार्यदिवस में नाजिर सदर कलैक्ट्रेट उरई से प्राप्त कर सकते है। टेण्डर स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार जिलाधिकारी महोदय को होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें