सभी लोग सफाई व्यवस्था बेहतर रखें जिससे संचारी रोग एवं मलेरिया ऐसी बीमारी बचा जा सके- चंद्रशेखर

कालपी (जालौन) संचारी रोग एवं मलेरिया ऐसी बीमारी को न पड़ने के उद्देश्य से जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के साथ अस्पताल में चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा बरसात के मौसम में सदैव बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार के दिन जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर मलेरिया इंस्पेक्टर के के यादव बायोलॉजिस्ट भावना एवं सहायक अधिकारी प्रभाकर टीम ने अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चारों तरफ भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया बीमारी से बचने के लिए घर से लेकर आसपास जल भराव न होने दे बेहतर सफाई रखें जिससे बीमारी न फैल सके इसके बाद उन्होंने अधीक्षक की मौजूदगी में कार्यालय में आशा बहू की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए उन्होंने मौजूद आशा बहू को संचारी रोग तथा मलेरिया ऐसी बीमारी से बचने के लिए सभी प्रकार के उपाय बताकर अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जानकारी देकर बीमारी से बचाने के उपाय बताएं तथा मौजूद लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए अधीक्षक डॉक्टर बर्दिया ने कहा कि बरसात के समय कहीं भी जल भराव न होने दे कूलर ज्यादा दिन तक पानी न भरा रहे प्रतिदिन नया पानी उसमें भरे जहां ऐसी लगी हुई है उस जगह को भी साफ सफाई करें उन्होंने कहा कि जहां सफाई बेहतर होती है उसे जगह में स्वतः ही बीमारी दूर होती है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें