चौकी प्रभारी ने लापता युवक को खोज कर परिवार को सौपा पुत्र मिलते ही परिवार के चेहरे खिल उठे

कालपी (जालौन) 2 दिन पूर्व रिश्तेदारी कालपी में आए हुए युवक लापता हो गया था घटना में माता प्रेम रानी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर युवक को खोजने के लिए टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जुम्मा सौपा गया था वही चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ लापता युवक को नगर में चारों तरफ खोजने का सिलसिला चल रहे थे वही रेलवे स्टेशन के समीप जनपद हमीरपुर थाना कुरारा ग्राम लहरा निवासी देवेंद्र पुत्र उमाशंकर चौराहे में खड़े होकर कहीं जाने का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस टीम ने उसको बरामद किया साथ में पूछताछ करने पर जिस नाम से गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज थी उसने वही नाम अपना बताया पुलिस टीम उसको कोतवाली ले आई फिर उसके परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलवाया मंगलवार सुबह जैसे ही परिजन कोतवाली में आए उनको सकुशल तरीके से लापता युवक को सुपुर्द किया गया वही पुत्र को पाते ही पूरा परिवार गदगद होकर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी सहित चौकी प्रभारी पुलिस की भूर भूर प्रशंसा की तथा अपने पुत्र को साथ में लेकर हंसते हुए घर की ओर रवाना हुए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें