गौशाला में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दूरूस्थ रखें-उप जिलाधिकारी/ईओ

कालपी जालौन उप जिलाधिकारी/ईओ ने नगर में स्थित गौशाला का अचानक निरीक्षण कर मौजूद गोवंश को खाने पीने की व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार की शाम उप जिलाधिकारी/पालिका प्रशासक अमित शेखर ने नगर पालिका परिषद कालपी में अचानक पहुंचकर पालिका में हो रही संचालित पटलों का विंदुबार निरीक्षण किया तथा मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए इसके उपरांत आलमपुर स्थित गौशाला में अचानक पहुंचे वही गौशाला में भ्रमण दौरान जल भराव होने तथा खुले में भूसा पड़े होने पर नाराजगी जाहिर की मौजूद संचालक को फटकार लगाकर सख्त निर्देश दिए की भूसा को खुले में न रखें बंद कमरे में रखें तथा गौशाला में जो जल भराव है उस जल भराव को पानी की निकासी बनाकर पानी को बहाये उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी जोर दिया साथ में उन्होंने मौजूद संचालक को गौशाला में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए एवं गौशाला में लगे हुए कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की हीला हवाली की तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा मुझे निरीक्षण दौरान व्यवस्थाएं सही मिलने के निर्देश दिए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें