सड़क दुर्घटना में ट्रक एवं अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

कालपी (जालौन) लगभग एक माह पूर्व सड़क पर खड़े पुत्र को ट्रक की टक्कर से घायल घटना को लेकर पीड़ित बाबा की तहरीर पर कालपी पुलिस ने ट्रक नंबर यूपी 78 सीएन 7232 एवं अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को जांच हेतु सौपी।
महेवा इंदिरा नगर निवासी पृथ्वीराज सिंह पुत्र दशरथ सिंह ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरा नाती अतुल सिंह चौहान 2 जून वर्ष 2026 रात में दुर्गा मंदिर सर्विस रोड सड़क में खड़ा था तभी उक्त ट्रक चालक ने तेजगति से पीछे से टक्कर मारकर घायल कर किया था घटना में मैं अपने नाती का इलाज कराता रहा हूं इसलिए मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें