कालपी (जालौन) एक ग्राम में युवती एवं सिपाही अटूट प्रेम चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे वहीं कुछ अनमनी के कारण शादी करने से सिपाही ने मना कर दिया घटना में पीड़ित लड़की की तहरीर पर कालपी पुलिस ने सिपाही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को जांच सौंपी।
ग्राम शेखपुर गुढा निवासनी अंकित निषाद गत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस मे सिपाही पद पर चयनित हुआ था जो अब ट्रेनिंग के बाद हरदोई जनपद के किसी थाने में तैनात है हालांकि उसका प्रेम प्रंसग पहले से ही गाँव की युवती से चल रहा था जिसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई थी तो उन्होंने युवक से शादी करने का दबाव बनाया गया था जिसके चलते सिपाही के परिजन तैयार हो गये थे कुछ दिनों पूर्व मंगनी का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था और शादी 22 नवम्बर को होना तय हुई थी जिसका शपथ पत्र भी दोनों पक्षो ने दिया था लेकिन अचानक युवती और परिजन सिपाही युवक से नाराज हो गये और कुछ दिनों पूर्व युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगा दिया था हालांकि कई दिनों से दोनों पक्षो मे पूर्व मे दिए गए शपथपत्र के आधार पर वार्ता चल रही थी लेकिन युवती ने अब शादी से इनकार कर दिया है जिसके चलते मंगलवार को पुलिस ने युवती की तहरीर पर सिपाही अंकित निषाद के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











