झगड़ा में तीन गिरफ्तार

कालपी (जालौन) अलग-अलग ग्रामों में पिता पुत्र आपस में झगड़ा एवं व्यक्ति को अपने पत्नी से झगड़ा करने पर तीन लोगों को महंगा पड़ा वही चौकी पुलिस ने उपरोक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार के दिन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम जयरामपुर निवासीगण तकदीर सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद सोहन पुत्र तकदीर समेत पिता पुत्र आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में जोल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामनारायण अपनी पत्नी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना पर कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें