उरई जालौन। जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मछली पकड़ने का धन्धा मछली माफियाओं के द्वारा करमुखा, जीतामऊ रायपुर गांव के पास यमुना नदी से रोजाना लगभग₹200000 की मछली पकड़ कर बाजार में आयात निर्यात हो रहा है। जिसमें मत्यस विभाग आला अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशम्भर निषाद के द्वारा जिले पर बैठे मत्यस विभाग के अधिकारी को अवगत भी कराया गया है लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। जबकि शासन द्वारा बरसात के मौसम में मछली पकड़ने का कार्य बंद हो जाता है। फिर भी यहां कुछ दबंग लोगों द्वारा अपना व्यवसाय सुचार रूप से चलाने में माहिर है। इन दबंग प्रवृत्ति के लोगों को शासन व प्रशासन का कटाई कोई भय नहीं है।











