शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की जिम्मेदार बक्से नहीं जाएंगे-अमित शेखर

कालपी (जालौन) भीषण गर्मी में संपूर्ण तहसील दिवस उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया वही कुल 28 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में चार शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील कालपी के सभागार में आयोजित दिवस पर उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को विंदुवार सुनकर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाकर शिकायतो को मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण में कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन मुख्यमंत्री स्वयं अवलोकन करते हैं इसीलिए शिकायतों से संबंधित अधिकारी गंभीरता से लेकर शिकायतों को समय से निस्तारण कर साक्ष्य सहित जांच आख्या तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए महत्वपूर्ण शिकायतों को संबंधित अधिकारी ने अनदेखी की ऐसे अधिकारी की खैर नहीं होगी दिवस पर ग्राम हीरापुर निवासिनी गयावती पत्नी राधे ने शिकायत प्रस्तुत कर खतौनी में अंश भाग निर्वाण किए जाने की मांग की ग्राम अकोदी निवासी संतोष कुमार पुत्र मन्नीलाल ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि पेयजल टंकी का निर्माण अधूरा हुआ है उक्त टंकी का निर्माण पूरा कर कर पेयजल उपलब्ध किए जाने की मांग की आदि फरियादियों ने शिकायत प्रस्तुत कर अपनी अपनी पीड़ा को सुनाया मौके में तहसीलदार अभिनव तिवारी पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार वीडियो कदौरा संदीप मिश्रा वीडियो महेवा अरुण कुमार सिंह विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह जल संस्थान अवर अभियंता वासिदअली पालिका अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा एडियो पंचायत महेवा हरित सिंह कोऑपरेटिव एडीओ कदौरा द्वारका प्रसाद गुप्ता नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी कोतवाली कालपी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल थाना आटा उप निरीक्षक संजय कुमार कदौरा थाना उप निरीक्षक गिरिजा कुमार तिवारी चुर्खी थाना उप निरीक्षक तिलक कुमार यादव सिरसा कलार थाना उप निरीक्षक राम लखन यादव आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें